Bageshwar News: एक माह में पूरा होगा सिल्लीबंड-कन्स्यारी मार्ग का क्षतिग्रस्त कॉजवे
बागेश्वर, अगस्त 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शनिवार को लोहारी-सिल्लीबंड-कन्स्यारी मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क और क्षतिग्रस्त वेंटेड कॉजवे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कुमरौड़ा के पास क्षतिग्रस्त कॉजवे की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य को जनहित में प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। डीएम ने सहायक अभियंता को तीन दिन के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित जूनियर इंजीनियर को कार्य प्रारंभ होने के बाद प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त स्थल पर तत्काल चेतावनी एवं सूचना संबंधी साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: सीमांत कारी मोटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.