Bageshwar News: उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश
बागेश्वर, अगस्त 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में तेजी लाने, गंभीर रक्ताल्पता समेत उच्च जोखिम वाली मातृ स्वास्थ्य स्थितियों की नियमित निगरानी, समय पर उपचार व रेफरल और आपातकालीन मामलों में एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पीआरडी जवानों की तैनाती और बायो मेडिकल अपशिष्ट के उचित निस्तारण के लिए आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।बैठक में बताया गया कि टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.