बागेश्वर, अक्टूबर 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय,बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का खनन क्षेत्र में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लगातार गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दो नवंबर से टूल डाउन कर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी में काम करते हुए करीब नौ माह हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन और निदेशक की ओर से अब तक कर्मचारियों को दो माह का पूरा वेतन भी नहीं दिया गया है। वेतन और बोनस नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है। वहीं, जिन कर्मचारियों ...