Bageshwar News: अराजक तत्वों ने दुकान में लगाई आग, समय रहते पाया काबू
बागेश्वर, सितम्बर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर में अराजक तत्वों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं। चौरासी में सरस्वती शिशु मंदिर के समीप काल भैरव जनरल स्टोर में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे अराजक तत्वों ने आग लगाने का प्रयास किया। दुकान के ऊपर रह रहे किरायेदार की समय रहते नींद खुल गई और उसने आग बुझाने का प्रयास किया। इससे बड़ी घटना होने से टल गई। हालांकि, आग की चपेट में आने से कैरेट, सब्जियां और अन्य सामान जल गया। दुकान संचालक लीलाधर उपाध्याय के पुत्र नंद किशोर उपाध्याय ने बताया कि घटना के समय आसपास कई मकान और विद्यालय स्थित थे। इसके अलावा सड़क किनारे दुपहिया वाहन भी खड़े थे। आग तेजी से फैलती तो आसपास के मकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अराजक तत्वों को चिह्नित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.