बागेश्वर, जुलाई 28 -- Bageshwar News: गरुड़। अब गैस कनेक्शन का ईकेवाईसी कराना जरूरी हो गया है, अन्यथा सिलिंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है। यह जानकारी देते हुए गैस प्रबंधक संदीप चंद्र आर्या ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस गरुड़ के सभी उपभोक्ता जिनके गैस कनेक्शन में ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे सभी उपभोक्ता यथाशीघ्र समय निकाल कर अपने गैस कनेक्शन में ई- केवाईसी अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि कार्यालय या गैस की गाड़ी के समीप आकर अपनी ई-केवाईसी कर लें। अब बिना ई-केवाईसी के गैस रिफिलिंग (भरने) में बाधा आ सकती है तथा जिन उपभोक्ताओं के गैस पाइप की अवधि पांच वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे सभी उपभोक्ता गैस की गाड़ी से पाइप भी ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...