Bageshwar News: अनासक्ति आश्रम में गांधी जयंती पर गूंजे सत्य-अहिंसा के संदेश
बागेश्वर, अक्टूबर 2 -- Bageshwar News: कौसानी, संवाददाता। कौसानी स्थित ऐतिहासिक अनासक्ति आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे प्रभातफेरी से हुई। इसके बाद आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 'गांधी स्मारक निधि उत्तराखंड' के कार्यकारी सदस्य कृष्ण सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने अनासक्ति आश्रम में 14 दिन प्रवास किया था। इसी दौरान उन्होंने 'अनासक्ति योग' की भूमिका लिखी और सत्य, अहिंसा व सौहार्दपूर्ण जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी की कथनी और करनी में अंतर नहीं था, इसलिए दुनिया आज भी उन्हें सम्मान से याद करती है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने कहा कि गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.