बागेश्वर, जुलाई 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कपकोट। पोथिंग में युवा कल्याण विभाग के खेल मैदान के निर्माण कार्य के दौरान कथित लापरवाही से राजकीय हाईस्कूल पोथिंग का भवन क्षतिग्रस्त होने और पेयजल योजना की टंकी टूटने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने दोषी अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, जिला महामंत्री भूपेश गाड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...