बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम सिसवा सरैया में छापेमारी कर 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि धंधेबाज ने आम के बगीचे में अवैध चुलाई शराब की खेप छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 60 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...