बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: बेतिया। पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विभिन्न मामलों में जप्त लगभग 564 किलोग्राम मादक पदार्थों को विनिष्ट किया गया। इसमें गांजा 551.198 किलोग्राम, चरस-12.02 किलोग्राम, सिरफ -406 पीस को नियमानुसार विधिवत विनष्टीकरण किया गया।बेतिया पुलिस के द्वारा जप्त मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों के अनुरूप की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...