बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: बेतिया। चंपारण फाउंडेशन के द्वारा सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं को 'चंपारण शिक्षा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित रंजन, डॉ. जफर कमाल अंजुम, फाउंडेशन के समन्वयक सच्चिदानंद ठाकुर, कुंदन शांडिल्य, ओमप्रकाश कुशवाहा, मुनेश्वर आर्य, अब्दुल्ला अरशद सरहदी, प्रमोद राय एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. जावेद कमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। सच्चिदानंद ठाकुर ने कहा कि पौधारोपण, पर्यावरण जागरूकता, अग्निका...