बगहा, सितम्बर 26 -- Bagaha News: रामनगर। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने दोन क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे दोन क्षेत्र के गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो गया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

सड़क बाधित नदियों और नालों में भी पानी भर गया। इस पर पुल नहीं होने से लोगों का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। नौरंगिया दोन पंचायत के मुखिया गौरी शंकर प्रसाद ने दोन क्षेत्र का सड़क संपर्क बाधित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क की स्थिति खराब हो गई है। कई जगहों पर पानी व कीचड़ जमा होने से वाहनों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। यहां के लोगों के लिए ट्रैक्टर का ही सहारा रह गया है। उल्लेखनीय है कि दोन क्षेत्र में प्रखंड की नौरंगिया ...