बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की खड्डा पंचायत के कुंजलही गांव में मंगलवार को तीन माह के मासूम की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह इश्हाक खान का पुत्र यासीफ आलम था। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर डायन का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया है। मासूम की मौत के कारणों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। पिता इश्हाक खान ने बताया कि मेरा पुत्...