बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: बगहा। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएसबी की 21वीं वाहिनी की ओर से रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' अभियान चलाया गया। वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में जवानों और स्थानीय गणमान्य लोगों की टीम ने करीब 25 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत मंगलपुर स्थित 21वीं वाहिनी मुख्यालय से हुई। साइकिल यात्रा के दौरान टीम आवसानी, बगहा चीनी मिल, नरैनपुर साइबर थाना और बरवल होते हुए नहर के रास्ते पटखौली थाना पहुंची। इसके बाद टीम वापस वाहिनी मुख्यालय लौटी। प्रतिभागियों ने करीब दो घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी तय की और क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने और स्वस...