Bagaha News: 16 वें वित्त आयोग में पंचायतों को20 % अधिक फंड
बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: बेतिया, निज संवाददाता । ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए वित्तीय संसाधनों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है। 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर पंचायतों को मिलने वाली अनुदान राशि में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ आलोक ने बताया कि इस बदलाव के बाद अब एक ग्राम पंचायत को विकास योजनाओं के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि उपलब्ध होगी। जिससे स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। केवल अनुदान राशि ही नहीं, बल्कि उसके वितरण के फार्मूले में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले कुल राशि का 70 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायत को और 15-15 प्रतिशत हिस्सा पंचायत समिति तथा प्रखंड स्तर को मिलता था। अब नए नियम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.