बगहा, अगस्त 1 -- Bagaha News: मैनाटाड़। मानपुर पुलिस ने इंडो नेपाल सैनिक सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिक्की से दस लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की है। इस दौरान दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज सहोदरा थाना के धमौरा निवासी आलोक कुमार और धनीलाल महतो हैं। ब्रेथ एनालाइजर जांच में दोनों के शराब सेवन की भी पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शराब और स्कूटी जब्त करते हुए दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...