Bagaha News: 10 लाख के गहने उड़ा ले गया चोर
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाने के चीनी मिल रोड के नहर के समीप स्थित आभूषण की दुकान से दिन दहाड़े 10 लाख रुपए के जेवर की चोरी कर ली गई है। घटना बुधवार की दोपहर की है। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही आभूषण चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया जाएगा। दुकानदार बच्चा सोनी ने बताया कि तीन-चार दिनों से एक युवक उसकी दुकान में गहने खरीदने आता था। बुधवार को भी वह बाइक से उसकी दुकान में आया और गहने दिखाने को बोला। ग्राहक समझकर उसे गहने दिखाने लगा। किन्तु उसे गहने पसंद नहीं आए। उसने और गहने दिखाने के लिए बोला। इसपर उसे दुकान में ही बिठाकर अपने घर गहने ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.