बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामलो के 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में दो वारंटी समेत 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से तीन की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। अजमानतीय तीन वारंट का निष्पादन किया गया है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 88 लीटर 670 मिलीलीटर शराब व एक बाइक जब्त किया गया है। वाहन जांच में एक लाख एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...