बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 में लंबे समय से प्रतीक्षित पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य के लिए नगर निगम द्वारा निविदा जारी कर दी गई है। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि योजना के धरातल पर उतरने से स्थानीय लोगों को जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या से काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही पश्चिम करगहिया मुहल्ले में आवागमन की पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा।जारी निविदा के अनुसार अशोक जायसवाल के घर से पश्चिम करगहिया स्थित अरविंद साह के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना की प्राक्कलित लागत करीब 1.89 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है तथा निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि छह माह तय की गई है। 23 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक में इच्छुक और योग्य संवेदक ई-टेंडरिंग...