बगहा, नवम्बर 9 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर जिले के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में 'एक दीया विधिक सेवा के नाम' कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण के अवर न्यायाधीश-सह-सचिव धीरेन्द्र कुमार पांडेय के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य संपोषित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया, संत माइकल उच्च विद्यालय, क्रिश्चियन क्वार्टर तथा केदार पांडेय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भोला बाबू कॉलोनी सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Gaya News: विधिक सेवा दिवस पर दीप जलाकर दिया ...