बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: बेतिया, बेका। जिले में बुधवार को आयोजित युवा उत्सव में युवाओं ने अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया। ऑडिटोरियम में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित इस उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।जिसके बाद आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं ने स्वागत गान और स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि कला हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान होने के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम भी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लोक...