बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित ओलंपियाड की परीक्षा में शहर के एजी चर्च स्कूल के छात्र ज्ञानदीप कुमार ने सातवीं कक्षा में जिला में टॉप किया। इसके बाद हिंदुस्तान द्वारा उसे 3100 रुपये का इनाम दिया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा गुरुवार को प्रधानाध्यापक सपन जोसेफ द्वारा कार्यक्रम के दौरान उसे चेक सोपा गया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड की परीक्षा में छात्र ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तैयारी करके इसमें भाग लिया था। हर वर्ष छात्र इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपियाड की परीक्षा से छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता परीक्षा देने को लेकर जागरूकता बढ़ती है। मौके पर छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षि...