Bagaha News: हरपुर गढ़वा में अगलगी,एक घर जलकर नष्ट
बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: मझौलिया। हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 18 स्थित पूर्व टोला में गुरुबार की सुबह अचानक आग लगने से एक झोपड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय गृहस्वामी ज्ञानुद्दीन मियां, पिता स्वर्गीय राजिउद्दीन मियां समेत परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। गृहस्वामी ने बताया कि परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था और आशियाना जलकर राख में तब्दील हो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.