बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में सोमवार को दबिला व लोहे के रॉड से हमला कर किशोर सूरज जायसवाल की हत्या कर दी गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह शव के साथ बेतिया-सरिसवा सड़क सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशितों ने सड़क पर आगजनी भी की। वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सुबह लगभग सात बजे से नौ बजे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थीं। यह भी पढ़ें- शिक्षक शमशाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी 20 हजार का इनामी चमन गिरफ्तारप्रदर्शन और सड़क जाम सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस व क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान चनपटिया के पूर्व विधायक ...