बगहा, जुलाई 30 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम क्षेत्र की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अनधिकृत रूप से दुकानें लगाकर आवागमन बाधित करने की समस्या के स्थायी समाधान जल्द हो जाएगा। जिससे दुकानदारों को सड़क के किनारे और इधर-उधर दुकान लगाकर दुकानदारी करने से मुक्ति मिलेगी। अब वेंडिंग जोन बनाने की अनुमति मिल गई है। नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की बड़ी पहल सफल हो गई है। उनके प्रस्ताव पर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित वेंडिंग जोन निर्माण योजना के तहत सदर अंचल कार्यालय ने हजारी पशुमेला मैदान स्थित दो सरकारी भूखंडों को वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त बताते हुए नगर आयुक्त को सहमति पत्र भेज दिया है। जिसमें अंचल अधिकारी द्वारा भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चयनित दोनों भूखंड बिहार सरकार की बकास्त भूमि है...