बगहा, जुलाई 5 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। गत शनिवार की सुबह मैनाटांड़-बेतिया पथ पर भंगहा पेट्रोल पंप के समीप कार-बाइक की भिड़ंत में मैनाटांड़ थाने के रमपुरवा निवासी राजन साह (40) की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के बड़े भाई साजन साह ने यातायात थाने में कार चालक बेतिया के उज्जैन टोला निवासी डॉ. मरियम जमील पर एफआईआर करायी है। यातायात थानाध्यक्ष प्रदीप राम ने बताया कि भाई ने महिला चिकित्सक डॉ. मरियम पर तेज गति एवं लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस अग्रेतर करवाई में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह मैनाटाड़ सीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. मरियम जमील पति के साथ खुद से कार ड्राइव कर बेतिया की ओर से मैनाटांड़ सीएचसी जा रही थीं। राजन अपने साले के साथ बेतिया जा रहा था। तभी कुमारबाग थाने के भंगहा पेट्रोल पंप के सामने ...