बगहा, नवम्बर 5 -- चोरी के उपकरण विद्यालय के पास मिले Bagaha News: मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पकड़ीअहवा दौनहा से चोरी हुए कंप्यूटर उपकरण बुधवार की रात विद्यालय की चारदीवारी के पास फेंक दिए गए। गुरुवार की सुबह उपकरण मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी उपकरणों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में नए सिरे से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी के बाद उपकरण वापस फेंके जाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह विद्यालय के प्राचार्य दिव्या द्विवेदी ने सूचना दी कि चोरी हुए उपकरण विद्यालय की चारदीवारी के पास फेंके गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपकरणों को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरो...