बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: योगापट्टी, एक संवाददाता। शिक्षा की बात करने वाले सरकारी दावों के बीच नवलपुर बाजार से मॉडल स्कूल सह प्लस टू राजकृत बाबा कमला दास उच्च विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बदहाली की कहानी बयां कर रही है।हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है।ऐसे में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को रोजाना जलजमाव के बीच गिरते-पड़ते विद्यालय पहुंचना पड़ता है। वर्षों से बनी इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात आते ही सड़क तालाब में बदल जाती है।विद्यालय जाने वाले बच्चों की यूनिफॉर्म और किताबें तक भीग जाती हैं।कई छात्र फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरना पड़ता है।स्थानीय युवा समाजसेवी विवेक पाठक बबलू यादव,विकास गुप्ता आदि ...