बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: बेतिया। बच्चों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा। आगामी 27 अक्टूबर को प्रभात फेरी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चों के साथ शिक्षक एवं अभिभावक भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिस्लेक्सिया के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना तथा इससे प्रभावित बच्चों को आवश्यक सहयोग और समर्थन उपलब्ध कराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: डिस्लेक्सिया पर जागरूकता के लिए...