Bagaha News: सोयाबीन में मिला कीड़ा, छात्रों का हंगामा
बगहा, नवम्बर 3 -- मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने पर हंगामा Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्डीहा में मंगलवार को मध्याह्न भोजन में परोसे जाने वाले सोयाबीन में कीड़ा मिलने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। बच्चों ने कीड़ा युक्त भोजन खाने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर नवलपुर थाना के एसआई मुकेश कुमार पाल,आसिफ अली खान तथा डायल 112 की पुलिस टीम विद्यालय पहुंची। पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों और अभिभावकों से मामले की जानकारी ली और उन्हें समझा बुझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.