Bagaha News: सैकड़ों एकड़ फसल नदी में समाई
बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: मधुबनी। मधुबनी प्रखंड की चिऊरही पंचायत में गंडक नदी का कटाव थमता नजर नहीं आ रहा है। चिउरही पंचायत के रेवहिया गांव में नदी का कटाव रह-रह कर तेज हो रहा है। सोमवार की सुबह करीब 10 से दोपहर 12 बजे तक कटाव की रफ्तार तेज रही। इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नदी ने कटाव तेज कर दिया। मुखिया विजय यादव ने बताया कि रेवहिया में तीन सौ मीटर के दायरे में कटाव हो रहा है। मंगलवार को भी पांच एकड़ भूमि नदी में समा गई। नदी की धारा आसीन मियां के घर तक पहुंच गई है। वे आननफानन में अपने झोपड़ीनुमा घर को खुद से ही उजाड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: गंडक की धारा में बनी डेढ़ दर्जन घरों की जलसमाधि वहां से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। इधर, रेवहिया के मलाही टोला से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर नदी बह रही है। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.