बगहा, नवम्बर 3 -- Bagaha News: चनपटिया। नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत चनपटिया के प्रखंड सभागार में मंगलवार को मद्यनिषेध विभाग, जीविका और प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम चंपारण के डीएम तरनजोत सिंह, डीडीसी काजले वैभव नितीन, डीपीएम आर.के. निखिल एवं जिला आबकारी पदाधिकारी सीमा चौरसिया शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मेरी एडलीन ने किया। इस दौरान सूखे नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के साथ शराब, तम्बाकू और गुटखा सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में सूखा नशा का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो काफी चिंतनीय है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज में जीविका दीदियों ने ल...