बगहा, अक्टूबर 25 -- Bagaha News: बेतिया, बेका। बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण, उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में 26 से 31 अक्टूबर तक सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया है। इसके तहत 200 या इससे अधिक विद्यार्थियों के नामांकन वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में निर्धारित तिथियों पर विधिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अवर न्यायाधीश सह सचिव धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जारी पत्र में अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जिले में छह दिवसीय जागरुकता "सुर...