बगहा, सितम्बर 24 -- Bagaha News: सिकटा। प्रखंड में गुरुवार को सुबह से ही बिजली गायब रही और शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सका।जिससे बिजली आधारित कारोबार,घरेलू कामकाज व खासकर बच्चों के पढ़ाई पर खासा असर पड़ा।वहीं दिनभर बिजली से चलने वाली मशीनें बंद रहा। हालांकि आज मौसम मेहरबान रहने और रूक-रूककर बूंदाबांदी होने से لوگوں को गर्मी से राहत रहा。

बिजली आपूर्ति में बाधा बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर सिकटा-सरगटिया बिजली सूचना ग्रुप में विभाग की ओर से संदेश जारी किया गया। इसमें रक्सौल से मिलने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के ब्रेकडाउन होने की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं से कुछ देर इंतजार करने की अपील की गई। इसके बाद सरगटिया पीएसएस के बैशखवा फीडर में भी ब्रेकडाउन की सूचना दी गई।देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी ग...