बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: बेतिया। बेतिया पुलिस जिला मे विधि व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने आदतन अपराधियों के विरुद्ध कारवाई तेज कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने आठ आदतन अपराधियों के विरुद्ध सिसिए थ्री के तहत कारवाई के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। पुलिस ने अपराधियों के अपराधिक रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों को आधार बना कर प्रस्ताव तैयार किया गया है।जिन अपराधियों के खिलाफ प्रस्ताव भेजा गया है।उनमे शिकारपुर थाना क्षेत्र के विशाल शुक्ला,मेराज अंसारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजय यादव, शरदानंद यादव, विश्वनाथ यादव, मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के मुन्ना ठाकुर, संतोष यादव व लौरिया थाना क्षेत्र के भीम यादव का नाम शामिल हैं।एसएसपी ने बताया की आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर संबंधित थाना के द्वारा नजर रखी जा रही है।उ...