बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: पिपरासी। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चिलरही एससी टोला के तात्कालिक प्रधानाध्यापक पर निगरानी द्वारा एफआईआर कराने के बाद खाली पड़े प्रधानाध्यापक के पद पर विद्यालय के सीनियर शिक्षक को प्रधानाध्यापक का प्रभार सौंपा गया है। बीडीओ सह प्रभारी बीईओ अनिमेश ने बताया कि तत्कालीन प्रधानशीक्षक शिव प्रकाश कुशवाहा के सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के कारण निगरानी द्वारा धनहा थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...