बगहा, सितम्बर 19 -- Bagaha News: बेतिया। शहर के कालीबाग थाना क्षेत्र स्थित एनएच-727 के मिर्जा टोली में शनिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की। पुलिस को आम जनो से सूचना मिली थी कि उक्त घर में देर रात तक मशीनों से रुपये गिने जाते हैं और वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो सकती हैं। सूचना के बाद एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को दो नोट गिनने वाली मशीनें मिलीं। पूछताछ में मकान में मौजूद भरत भूषण के सीएसपी संचालक होने की जानकारी मिली। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि सीएसपी में ग्राहकों से आने वाले रुपये का कलेक्शन किया जाता है। कलेक्शन की राशि की गिनती करने के बाद उसे बैंक में जमा कराया जाता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वहां अनियमितता या अन्य संदिग...