बगहा, अक्टूबर 15 -- Bagaha News: शनिचरी/योगापट्टी (प.चं.) सिरिसिया थाना क्षेत्र के मनुआपुल-नवलपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार बाइक पुल के गार्डवाल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार परेगवा अवधिया टोला निवासी बड़ेया चौबे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना चमैनिया बाजार के समीप सेमरा परसा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बड़ेया चौबे अपने तीन दोस्तों बृजेश यादव, सद्दाम मियां और सतीश यादव के साथ एक ही बाइक से बेतिया जा रहा था। तीनों युवक रमपुरवा गांव के निवासी हैं। सेमरा परसा के समीप बाइक पुल के गार्डवाल से टकरा गई। टक्कर के बाद चारों युवक सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में एक की मौत, तीन घायल सूचना पर पहुंची सिरिसिया थाने की पुलिस चारों घायलों को जीएमसीएच पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बड़ेया चौबे क...