बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: सिकटा,एक संवाददाता। रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड स्थित सिकटा रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव और ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए गए पड़ाव स्थल और प्रतीक्षालय की स्थिति काफी दयनीय है। भीषण गर्मी के बावजूद यहां यात्रियों के लिए पंखों की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को घंटों तक गर्मी में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि इस रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब से चलना आम बात हो गई है। नरकटियागंज से खुलकर रक्सौल आने वाली तथा रक्सौल से नरकटियागंज जाने वाली अधिकांश यात्री ट्रेनें अक्सर निर्धारित समय से काफी विलंब से चलती हैं। यात्रियों के अनुसार, शाम चार बजे पहुंचने वाली एक यात्री ट्रेन कई बार रात दस बजे...