बगहा, अगस्त 23 -- Bagaha News: बगहा। सावन की आखिरी सोमवारी पर आज बगहा और आसपास के क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी आज , चरम पर भक्तों का उत्साहश्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचे हैं। बगहा की पक्की बावली, रामनगर के नर्मदेश्वर महादेव, वाल्मीकि नगर के जटाशंकर, कौलेश्वर महादेव और चंदेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ महादेव के दर्शन को जुट गई है। रविवार शाम से ही मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। भक्तों ने भगवान शिव को अर्पित करने के लिए जल, गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और प्रसाद की खरीदारी को भीड़ लगी है। कई श्रद्धालु सोमवार की सुबह से मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर ज...