बगहा, अक्टूबर 21 -- Bagaha News: चनपटिया/साठी। चनपटिया-साठी पथ पर साठी गांव स्थित अम्बेडकर चौक के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे लछनौता के प्रहलाद साह के पुत्र चंदन कुमार गुप्ता (25) व धोबनी के विनोद राउत के पुत्र गुड्डू कुमार (19) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक बाइक पर पीछे बैठा साठी के लक्ष्मीपुर के सुरेश साह का पुत्र संजीत कुमार (15) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची साठी थाने की पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने चंदन व गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। साठी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- Ara News: सड़क हादसे ...