बगहा, अक्टूबर 8 -- शिक्षक ने लगाया साजिश का आरोप Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। नरकटियागंज के राजकीय मध्य विद्यालय हिंदी में बैड टच के मामले में आरोपित शिक्षक संजय पांडे के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संगठन मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत एक युटुबर द्वारा फसाया गया। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि विद्यालय शुरू होने से पहले ही यूट्यूबर विद्यालय में मौजूद थे। जहां वे पहले मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी की वीडियो बना रहे थे। इसके बाद साजिश के तहत छात्राओं से बैड टच का इशारा करते हुए इस बात को पूछने लगे। उन्हें बैड टच की बात बोलकर वह उकसाने का काम कर रहे थे। जबकि ऐसी बात होती तो बच्चे पहले भी शिकायत कर सकते थे। उनके अभिभावक भी बोल सकते थे। वह 20 वर्षों से इस विद...