बगहा, जुलाई 3 -- Bagaha News: बेतिया। बेतिया से लेकर बगहा तक शहरी क्षेत्र में एनएच-727 पर डिवाइडर बनाया गया है। इसके साथ ही कई जगहों गार्डर भी लगाये गये हैं। दुकानदार, मार्केटिंग काम्प्लेक्स व मॉल वाले अपने हित के लिए इसे तोड़ दिये हैं। बेतिया में हरिवाटिका चौक से मनुआपुल तक एनएच पर डिवाइडर जगह-जगह से तोड़ा या टूट गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सहूलियत बन रही काल, डिवाइडर तोड़ दुकानदारों ने बनाया कटट्रैफिक का खतरा टृूटे डिवाइडर के बीच से लोग गाड़ियां पार करते है, जिससे हर वक्त हादसे का खतरा बना हुआ रहता है। आये दिन हादसे होते हैं। मगर एनएचएआई और जिला प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। सुप्रिया सिनेमा व उर्वशी सिनेमा के समीप लगभग 50 मीटर डिवाइडर पूरी तरह गायब है। यहां से बाइक और टेम्पो चालक रॉन्ग साइड घुस जाते हैं। कई जगहों पर डिवाइडर के लोह...