बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) जितेंद्र कुमार सवालों का जवाब देने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें होश में लाया गया और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। योजनाएं बिचौलियों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। आरोपों पर जवाब देने के लिए जैसे ही पीओ जितेंद्र कुमार खड़े हुए और बोलना शुरू किया, कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे कुर्सी पर लुढ़क गए। बैठक में मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि पीओ की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और बैठक में अत्यधिक गर्मी व उमस के चलते उनकी तबियत एकाएक बिगड़ गई। विधायक प्रतिनिधि चंदन कुमार साह ने आरोप लगाया...