Bagaha News: सरकारी सहायता को लेकर हंगामा
बगहा, अक्टूबर 6 -- Bagaha News: शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड परिसर स्थित नगर पंचायत मच्छरगांवा कार्यालय के समक्ष मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 12 के पार्षद विनोद प्रसाद के नेतृत्व में वार्ड 12, 13 और 14 के बाढ़ पीड़ित नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और घंटों हंगामा किया। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बाढ़ पीड़ित परिवारों का फॉर्म भरकर संबंधित अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में जमा किया गया, लेकिन उसे सरकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर अध्यक्ष पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Chapra News: ढोरलाही पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं करने पर प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.