बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: मधुबनी, एक प्रतिनिधि। पटना हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में गुरुवार को मधुबनी प्रखंड के कठहा गांव में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी नंदलाल राम एवं धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए सरकारी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। जानकारी के अनुसार, कठहा गांव में जयप्रकाश पांडेय द्वारा सरकारी जमीन स्थित रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इस संबंध में गांव के प्रहलाद कुमार ने अतिक्रमण वाद संख्या 01/2026-27 दायर कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध क...