बगहा, अक्टूबर 25 -- सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई Bagaha News: बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। जिले में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं भू-माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करगहिया, थाना नंबर-132 स्थित पूसाधारी फार्म की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह में पूसाधारी फार्म की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन न...