बगहा, अक्टूबर 22 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड संसाधन केंद्रों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को कुल 17 करोड़ 74 लाख 8 हजार 316 रुपये आवंटित किए गए हैं।यह राशि प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। आवंटित राशि में जिले के सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों को 16 करोड़ 61 लाख 3 हजार 316 रुपये, जबकि सात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को एक करोड़ 13 लाख पांच हजार रुपये दिए गए हैं।राशि के खर्च को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया हैं। जिसके तहत आवंटित राशि का व्यय एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालयवार और मदवा...