बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, जलाशयों की स्थिति और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव गिरी और अंचल अधिकारी राहुल कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों की समुचित सफाई सुनिश्चित कराई जाए। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने, जलाशयों के आसपास फैली गंदगी हटाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा।विधायक यह भी पढ़ें- Bagaha News...