Bagaha News: सबेया की मुखिया व उनके पति पर घर में घुस हमला
बगहा, जुलाई 19 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर प्रखंड के सबेया पंचायत की मुखिया साहिस्ता बानो एवं उनके पति नसीम अहमद उर्फ हिटलर के साथ रविवार की रात घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट की घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आई गंभीर चोटों को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शुभप्रभात ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। मुखिया पति नसीम अहमद उर्फ हिटलर ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव में कथित गौकशी का विरोध किया था, जिसके कारण रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। उनके अनुसार, रविवार रात कुछ लोग अचानक उनके दरवाजे पर पहुंचे और देखते ही उन पर तथा उनकी पत्नी पर हमला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.