Bagaha News: सप्तमी पर 51 हजार दीप जलाने की तैयारी
बगहा, अक्टूबर 15 -- Bagaha News: बेतिया/बगहा। आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम बगहा-1 के मेन रोड स्थित पंडाल के पास देखने को मिलता है। यहां नवदुर्गा पूजा समिति पिछले 15 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करती आ रही है। समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष सप्तमी के दिन करीब पांच हजार कन्याओं को नारियल और चुनरी प्रसाद स्वरूप भेंट की जाती है। इस वर्ष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 51 हजार दीप जलाने की तैयारी है। समिति की विशेष पहल कन्याओं के सम्मान के साथ उनकी सुरक्षा से भी जुड़ी है। सप्तमी के दिन डोला वापसी के बाद कन्याओं को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए करीब 40 टेंपो लगाए जाते हैं। इन वाहनों के माध्यम से कन्याओं को घर पहुंचाया जाता है, ताकि उन्हें रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। समिति के सदस्य राजु शुक्ल ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.